Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
शीतला माता मंदिर हादसे पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

ग्वालियर। शीतला माता मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं के साथ हुए दर्दनाक हादसे पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुखद घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की।

रविवार तड़के शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बीच धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। बताया गया है कि चिनोर की ओर से आने वाले मार्ग पर ढलान के दौरान ट्रक बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ा और मंदिर के बाहरी गेट तथा दीवार से टकरा गया। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि अनेक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने हादसे में मृत श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

Share This News :