Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,Crime,
कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षाबल का धावा, आतंकी चकमा देकर फरार

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस को एक स्थान पर आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी. सुरक्षाबलों ने जैसे ही घेराबंदी की और हमला बोला, बताया जा रहा है कि वे वहां से भाग गए.

इससे पहले 9 मार्च को भी कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. इसके बाद मुठभेड़ स्थल के पास जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए और इस बीच उपद्रवियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया था. इसके बाद सुरक्षाबलों को भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागने पड़े.
खबर ये भी आई कि मुठभेड़ स्थल के पास हुए इस प्रदर्शन में एक शख्स की मौत हो गई थी, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई. इसके बाद सुरक्षा कारणों से कश्मीर घाटी में रेल सेवा को भी स्थगित करना पड़ा.

Share This News :