Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,Crime,
कश्मीर के पुलवामा में आतंकियोंं के साथ मुठभेड़ जारी, एक को मार गिराया

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सुरक्षाबलों ने पडगामपोरा गांव में आतंकवादियों की सूचना मिलने के बाद जैसे ही गांव को चारों ओर से घेरा, गोलीबारी शुरू हो गई. सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आतंकी के मारे जाने की भी खबर आ रही है. मारा गया आतंकी लश्कर का बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया कि चार से पांच आतंकवादी छिपे हुए हैं. मुठभेड़ की खबर के बाद पडगामपोरा गांव के पास ही बनिहाल-बारामूला रेलगाड़ी सेवा को रोक दिया गया है.

बता दें कि रविवार को भी जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए थे. मारे गए आतंकियों की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आकिब मौलवी और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ओसामा के रूप में हुई थी. हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी मंजूर अहमद भी शहीद हो गए.

Share This News :