Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माता भगवती शर्मा की स्मृति में डाक टिकट का किया विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे मौजूद
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में गायत्री परिवार, हरिद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परम वंदनीया माता भगवती शर्मा की पावन स्मृति में डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी में कहा कि माता भगवती शर्मा का जीवन साधना, सेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनका जीवन और उनके आदर्श सदैव मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से माता भगवती शर्मा के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनकी स्मृति को सम्मान दिया गया।