Home > वायरल न्यूज़,
5 करोड़ के पुराने नोट, सात गिरफ्तार

गुड़गांव पुलिस की क्राइम टीम ने नोटबंदी के करीब 9 महीने बाद करोड़ों के पुराने नोट पकड़े हैं. सभी नोट 1000 और 500 रुपये के हैं, जो अब चलन से बाहर हो चुके हैं. ये सारे प्रतिबंधित नोट 7 लोगों से बरामद किए गए हैं. सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान राजीव, सतीश, संदीप, राजेश, दिनेश, अमित और प्रवीण के रूप में की गई है. सभी आरोपी अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं. सभी यहां डील करने आए थे. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया है.

Share This News :