Home > वायरल न्यूज़,
श्रीहरि के आंसू से हुआ था इस पवित्र नदी का उद्गम

सरयू नदी, वैदिक कालीन नदी है जिसका उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है। यह नदी हिमालय से निकलकर बलिया और छपरा के बीच में गंगा में मिल जाती है। सरयू नदी को बौद्ध ग्रंथों में सरभ के नाम से पुकारा गया है।

इतिहासविद् कनिंघम ने अपने एक मानचित्र पर इसे मेगस्थनीज द्वारा वर्णित सोलोमत्तिस नदी के रूप में चिन्हित किया है और ज्यादातर विद्वान टालेमी द्वारा वर्णित सरोबेस नदी के रूप में मानते हैं।

पुराणों में वर्णित है कि सरयू भगवान विष्णु के नेत्रों से प्रगट हुई है। आनंद रामायण के यात्र कांड में उल्लेख है कि प्राचीन काल में शंकासुर दैत्य ने वेद को चुरा कर समुद्र में डाल दिया और स्वयं वहां छिप गया था। तब भगवान विष्णु ने मत्स्य रूप धारण कर दैत्य का वध किया था और ब्रह्मा को वेद सौंप कर अपना वास्तविक स्वरूप धारण किया।

उस समय हर्ष के कारण भगवान विष्णु की आंखों से प्रेमाश्रु टपक पड़े। ब्रह्मा ने उस प्रेमाश्रु को मानसरोवर में डाल कर उसे सुरक्षित कर लिया. इस जल को महापराक्रमी वैवस्वत महाराज ने बाण के प्रहार से मानसरोवर से बाहर निकाला. यही जलधारा सरयू नदी कहलाई।

Share This News :