Home > वायरल न्यूज़,
शादी के दिन भागी लड़की

मुंबई। à¤…पने लिए एक परफेक्ट महिला की खोज में एक दशक बिताने के बाद 36 वर्षीय श्रीकांत कांबले को अपने होम टाउन अथिनी में आखिरकार उसकी पसंद की महिला मिली। वह इतने खुश थे कि उन्होंने अपनी शादी की तैयारी में अपनी पूरी जमा पूंजी खर्च कर दी।

हालांकि, ठीक शादी वाले दिन ही उनकी दुल्हन भाग जाती है। श्रीकांत इस घटना से बहुत टूट गए और अब उसने लड़की के परिवार से दो लाख रुपए मुआवजे की मांग करते हुए कलचोक्की पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है।

परेल में शापूरजी पल्लोनजी कंपाउंड में रहने वाले श्रीकांत चर्चगेट की एक लीगल फर्म में एक कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करते हैं। मार्च में जब वह अपने मामा के घर गए थे, तो उन्होंने सायन की पूजा भंडारे का जिक्र किया। इत्तेफाक से वह भी उस समारोह में भाग लेने के लिए आथनी में आई थी।

'चट मांगनी, पट ब्याह' वाले फैशन में दोनों ही शादी के लिए तैयार हो गए। तुरंत ही 27 मार्च को सगाई और 3 जुलाई को शादी की व्यवस्था कर दी गई। शादी के लिए श्रीकांत ने 35,000 रुपए के कपड़े खरीदे, कार्ड छपवाए और ऑडिटोरियम से लेकर डीजे तक की सारी व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने पूजा से कई बार पूछा कि क्या वह सचमुच उन्हें पसंद करती हैं और उसने हमेशा हां में जवाब दिया।

Share This News :