Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश में टेलेंट कुंठित नहीं होगा, कृषि क्षेत्र में नवाचारों की अपार संभावनाएँ

अनुसंधान, उद्यमिता और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति निर्माण की राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्यमंत्री श्री चौहान 
भोपाल à¥¤ à¤®à¥à¤–्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने कहा है कि प्रयास है कि प्रदेश की धरती पर टेलेंट कुंठित नहीं होने पाये। सरकार का पूरा सहयोग और समर्थन उद्यमिता और नवाचारी प्रयासों को है। उन्होंने कहा शिक्षा, व्यवस्था, व्यापार, उद्योग आदि हर क्षेत्र में प्रतिभाओं और नवाचारों को प्रोत्साहित करने के प्रयास हो रहे हैं। मेधावी छात्र योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और वेंचर्स फन्ड जैसी अनेक योजनाएँ संचालित की गयी हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचारों की अपार संभावनाएँ हैं। श्री चौहान आज आर.सी.वी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में नेशनल कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन विद्यार्थी कल्याण न्यास, भोपाल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में उच्च शिक्षा मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया भी मौजूद थे।
 
मुख्यमंत्री  à¤šà¥Œà¤¹à¤¾à¤¨ ने कहा कि नवाचारी कोशिशों और विचार को सरकार और समाज द्वारा भरपूर सहयोग के प्रयास किये जा रहे हैं। सम-सामयिक
 
समस्याओं के समाधान के लिये नवीन विचारों और प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कृषि विकास दर लगातार चार वर्ष से 20 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। ऐसा दुनिया में कही नहीं हुआ है। à¤®à¥à¤–्यमंत्री ने बताया कि स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिये वेंचर केपिटल फंड का गठन किया गया हैं। जो स्टार्टअप्स में निवेश करेगा। सफलता पूर्वक संचालन अवस्था में आने पर सरकार अपना निवेश वापस लेकर नई परियोजना में लगा देगी। प्रयास है कि सरकार प्रति वर्ष राज्य में 100 स्टार्ट अप खड़े करे। शिक्षण संस्थानों में इसकी जानकारी देने के कार्य भी किये जायेंगे।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता पद्मभूषण वैज्ञानिक और नीति आयोग के सदस्य  à¤µà¥€.के. सारस्वत थे। प्रस्तावना उद्बोधन प्रो.  à¤®à¤¿à¤²à¤¿à¤‚द मराठे ने दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में महानिदेशक सॉफ्टवेयर पार्क ऑफ इंडिया  à¤“मकार राय और विद्यार्थी कल्याण न्यास के  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ शर्मा उपस्थित थे। संगोष्ठी में विद्वानों द्वारा अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन के लिये नीति निर्माण विषय पर मंथन किया गया।

Share This News :