Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया पहुंचे अखिलेश, मां पीताम्बरा के दरबार में लगाई हाजिरी

ग्वालियर। यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव पत्नी डिंपल और दोनों बेटियों और बेटे के साथ मां पीतांबरा की शरण में दतिया पहुंचे। अखिलेश ने परिवार के साथ मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विशेष पूजा के साथ आशीर्वाद लिया। 
पार्टी और परिवार के बिखराव को रोकने का मन्नत लेकर UP के पूर्व CM और समाजवादी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट अखिलेश यादव ओरछा दौरे के बाद मंगलवार दोपहर मां पीतांबरा के मंदिर में पहुंचे। माना जा रहा है कि अखिलेश ने ओरछा में राम राजा और दतिया में मां पीतांबरा से फेमिली और पार्टी में हो रहे बिखराव को रोकने और UP में वापसी के लिए मन्नत मांगी। हालांकि खुद अखिलेश ने इसे पारिवारिक दौरा बताया।

Share This News :