Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,अपना मध्यप्रदे
शिवपाल ने बनाया समाजवादी सेक्युलर मोर्चा, मुलायम सिंह होंगे अध्यक्ष

नई दिल्ली। यूपी चुनाव के पहले से ही सपा परिवार में चली आ रही लड़ाई एक नया मोड़ लेने जा रही है। शिवपाल यादव ने बगावत करते हुए नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। इस पार्टी का नाम समाजवादी सेक्युलर मोर्चा होगा और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव होंगे।

इस बार में मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा कि नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए इस मोर्चे का जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

बता दे कि यूपी चुनाव से पहले पार्टी में चाचा-भतीजे के विवाद गहरा गया था जिसके बाद अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुलायम सिंह को हटवाकर उन्हें संरक्षक बना दिया था। इसके बाद से ही शिवपाल लगातार नई पार्टी बनाने की बात कहते आ रहे हैं।

Share This News :