Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय से चिकित्सा, अभियांत्रिकी, विज्ञान महाविद्यालय संबंद्ध होंगे

मुख्यमंत्री  à¤šà¥Œà¤¹à¤¾à¤¨ की अध्यक्षता में साधारण परिषद की बैठक 
भोपाल। मुख्यमंत्री  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ सिंह चौहान ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय से एक-एक मेडिकल कॉलेज, अभियांत्रिकी, विज्ञान और कला महाविद्यालयों संबद्ध किया जायेगा। इनमें हिन्दी भाषा में पढ़ाई होगी। चौहान ने कहा कि हिन्दी भाषा को प्रतिष्ठा देने और आगे बढ़ाने के लिये विश्वविद्यालय के माध्यम से अकादमिक यात्रा निरंतर जारी रहेगी। इसके लिये बजट प्रावधान भी बढ़ाया जायेगा।  à¤šà¥Œà¤¹à¤¾à¤¨ आज मंत्रालय में विश्वविद्यालय की सालाना परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
 
चौहान ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना के उदेश्य को पूरा करने में सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता दी जायेगी।
 
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मोहन लाल छीपा ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल को विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह होगा। इसमें स्वामी  à¤—ोविंद गिरि को मानक उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 250 पाठ्यक्रम हिन्दी भाषा में तैयार कर लिये गये हैं। बैठक में परिषद के सदस्य और विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति उपस्थित थे।

Share This News :