Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ईवीएम विवाद : किरण गोपाल भिंड के नये कलेक्टर होंगे, सक्सेना नए एसपी

भिंड। भारत निर्वाचन आयोग की टीम जांच के लिए भिन्ड पहुंच चुकी है। इसके बाद कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह से बंद कमरे में जानकारी ली गई।

वहीं दूसरी ओर अटेर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत के बाद सुरपुरा थाना प्रभारी रामबाबू यादव, पावई थाना प्रभारी सोनपाल तोमर एवं अटेर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र तोमर को भोपाल पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

इसके साथ ही किरण गोपाल को भिंड का नया कलेक्‍टर बनाया गया है । सुशांत सक्सेना को नया एसपी बनाया गया है। वे इससे पहले शहडोल एसपी थे।

इलैया राजा टी को उपसचिव बनाया गया है। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक थे। भिंड एसपी रहे अनिल कुमार को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक महानिरीक्षक बनाया गया है।

अटेर के अनुविभागीय अधिकारी इंद्रवीर सिंह भदौरिया को उप पुलिस अधीक्षक भोपाल बनाया गया है जबकि जबलपुर नगर पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला अब अटेर के अनुविभागीय अधिकारी होंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ईवीएम(इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) में मिली गड़बडी के बाद इन मशीनों की विश्वसनीयता को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे लोकत्रंत के खिलाफ साजिश बताया है। साथ ही इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।

Share This News :