Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा शहर के दो स्थानों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा सर्वप्रथम संजय पाठक के निवास मंगल ढाबा के पास पहुंचे जहां पर उन्होंने संजय की छह साल की बच्ची के सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसी क्रम में जनसम्पर्क मंत्री गंज पुरानी जेल के पास गोविन्द मेडीकल स्टोर संचालक संजय गुप्ता के निवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने संजय गुप्ता की माँ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। 

Share This News :