Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
ये 5 बातें ले जा सकती हैं आपको करियर में आगे

यदि आप अपने करियर की पहली या दूसरी नौकरी कर रही हैं, तो अभी से इसे आगे ले जाने की तैयारी शुरू कर दें। कौन सी बातें आपको आगे ले जा सकती हैं, आइए जानें...

1.खुद को दें चुनौती

एक बार खुद से पूछें-कार्यस्थल पर मुझे कौन सी चीज अगले स्तर पर ले जाएगी? कार्यस्थल पर यदि आपको किसी मुश्किल प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलता है तो उसे स्वीकार करें। हो सकता है कि आप उस मौके का इंतजार कर रही हों, बस किसी खास स्किल या प्रशिक्षण की कमी के कारण खुद से कहने में हिचकिचा रही हों। सीखने का भाव रखें और सीनियर का सहयोग साथ रखने का प्रयास करें।

2. कंफर्ट जोन से बाहर निकलें

यदि आप करियर की सीढि़यां चढ़ना चाहती हैं, तो शुरुआत अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने से करें। हमेशा ध्यान रखें, या तो आप वर्तमान में जहां हैं, वहीं पर संतुष्ट रह सकती हैं, सही समय आने का इंतजार कर सकती हैं या नई सीढि़यांे तक पहुंचने के लिए खुद को तैयार कर सकती हैं। इसमें से अंतिम विकल्प को चुनना न सिर्फ आपको नया अनुभव देगा, बल्कि आप आपके बायोडाटा में भी कुछ नया जोड़ सकंेगी। हमेशा कुछ नया सीखने के लिए आगे आएं। चुनौतियों का सामना करनेे से घबराएं नहीं और ऑफिस में अपनी इमेज एक ऐसी कर्मचारी की बनाएं, जो सामने आनेवाली चुनौतियों का सामना करने के लिए दो पल भी नहीं सोचती है।

3. दूसरों के साथ जुड़ें

सोशल मीडिया से दूर रहने का प्रयास न करें। लिंक्डइन, जिंग, बिजनिक, टूस्टेप आदि साइट्स प्रोफेशनल्स के लिए अन्य पेशेवरों से मिलने और नौकरी तलाशने केनए बिजनेस मंच साबित हो रहे हैं। इसी तरह रिक्रूटर्स की उम्मीदवार तलाशने की प्रक्रिया में काफी अंतर आ चुका है। रिकू्रटर्स को प्रभावित करने के लिए दो पन्नों का रिज्यूमे बनाना ही काफी नहीं है। वो यह भी जानना चाहते हैं कि कोई उम्मीदवार किसी तरह वर्तमान में अपने सहकर्मियों के साथ जुड़ा हुआ है और इसके लिए वे सोशल नेटवर्किंग साइट्स का भी सहारा ले रहे हैं। ऑनलाइन नेटवर्किंग गु्रप एक तरह के प्रोफेशनल्स से मिलने के लिए अच्छा मंच है। यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

4. अपनी खूबियों और खामियों को समझें

यह भी समझना जरूरी है कि आप अपने करियर से क्या हासिल करना चाहती हैं। खुद को कहां ले जाना चाहती हैं। पर, इसी प्रक्रिया में एक अहम कदम है अपनी खूबियों को समझना। अपनी उन खूबियों को समझना, जिनसे आप अपनी कंपनी या टीम को आगे ले जा सकती हैं। आप अपने रोजमर्रा के काम में दूसरों की तुलना में क्या बेहतर कर सकती हैं यह समझना अपने करियर लक्ष्यों को हासिल करने के तरीकों को समझने में आपकी मदद करेगा। किंतु-परंतु वाले एटीट्यूड से बाहर आएं। अपनी स्किल्स और गुणों को समझें। यदि सफलता के अगले पायदान तक पहुंचने के लिए आपको किसी प्रशिक्षण की जरूरत है, तो उसके लिए समय निकालेंं। इससे ऑफिस में आपका महत्व बढ़ेगा और आपकी बातों को तरजीह भी दी जाएगी।

5. छोटे-छोटे कदम से बड़े लक्ष्य तक

खुद को भारी-भरकम शब्दों और करियर संकल्पों में उलझाए नहीं। एक बड़ी तस्वीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर देखें। आप पाएंगे कि आप अपने लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल कर सकती हैं। यदि आप अपनी नौकरी को बदलने के प्रति गंभीर हैं, तो नौकरी तलाशने की प्रक्रिया को तेज करें। वहीं कार्यस्थल पर अपने काम को प्रभावी तरीके से पूरा करने का हर संभव प्रयास करें। अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिए अपनी स्किल्स का उपयोग करें।

Share This News :