Homeवायरल न्यूज़,
800 बच्चों का बाप है ये शख्स, बनाना चाहता है वर्ल्ड रिकॉर्ड


दुनिया में आज तक आपने कई अजीबोगरीब कारनामे के बारे में सुना होगा। लेकिन ब्रिटेन के रहने वाले 41 साल साइमन वॉटसन के कारनामे के बारे में सुनकर हैरान हो जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स 2, 4 या 5 बच्चों के पिता नहीं बल्कि 800 बच्चों का बाप है। सुनने में भले ही यह आपको अटपटा लगे, लेकिन यह सच है।


आप सभी ने विकी डोनर मूवी देखी होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना पैसों के लिए लोगों को अपना स्पर्म डोनेट करता था। कुछ ऐसा ही काम करता है ये शख्स। दरअसल, साइमन एक स्पर्म डोनर है और लोगों से पैसे लेकर उन्हें अपना स्पर्म देते हैं। इसके कारण वो अब तक 800 बच्चों के बाप बन चुके हैं। सोशल साइट्स पर उन्होंने अपना बिजनेस चला रखा है। साइमन के अनुसार वह आने वाले 2-3 सालों के बीच करीब एक हजार बच्चों का पिता बनने का टारगेट पूरा करना चाहता हैं। वॉटसन बड़े गर्व से कहते हैं कि उनके बच्चे स्पेन से लेकर ताइवान तक कई देशों में हैं। वॉटसन एक फुल टाइम स्पर्म डोनर हैं और दो शादियों से उनके खुद के तीन बच्चे भी हैं। अपनी पहली शादी टूटने के बाद ही उन्होंने यह काम शुरू कर दिया था। वॉटसन सबसे अधिक बच्चों का पिता बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। वे एक नियमित अंतराल पर अपना पूरा मेडिकल चेकअप करवाते हैं और हेल्थ सर्टिफिकेट को ऑनलाइन पोस्ट भी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे ऑथेंटिकेशन के साथ वे इस बिजनेस में है और लोग अब उन्हें जानने भी लग गए है। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि ये गलत है।

Share This News :