Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
निगेटिवटी से बचने के 6 आसान उपाय

हम कैसी आदतें विकसित करें, जो हमारी सोच को सकारात्मक बनाने में मदद करें? यह सवाल हर व्यक्ति के जेहन में मौजूद होता है। लेकिन इसके आगे कोई विचार नहीं करता लेकिन ये उपाय काफी कारगर सिद्ध हो सकते हैं।

- रिजेक्ट होने पर करें गुड फील: इस दुनिया में जीत-हार होती रहती है। यदि आप हार जाते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। जो हारते हैं, उन्हें अनुभव मिलता है, कि गलती कहां हुई। और इस तरह वह दुगनी ऊर्जा से मेहनत कर सफलता अर्जित कर सकता है।

- अहसान न भूलें: यदि आप कृतज्ञ हैं तो यह कभी नहीं भूलें कि उस व्यक्ति ने आपके बुरे वक्त में साथ दिया। ऐसा करने पर आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और निगेटिविटी से दूर रहते हैं।

-चुनौतियों को रणनीति से सुलझाएं: जिंदगी जब तक है चुनौतियां तो रहेंगी है। बस ऐसी परिस्थिति में करना यह है कि इन चुनौतियों को रणनीतिक तरीकों से सुलझाएं। ऐसा करने पर नकारात्मकता आपके पास मौजूद नहीं रहेगी। और आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।

- शिकायतें नहीं, निवारण करें: शिकायत करना एक तरह से नकारात्मकता का ही पहलू है। इसलिए ऐसी परिस्थितियों से बचकर घर, ऑफिस या कहीं ओर इस समस्या से बचने की कोशिश करते हुए निवारण करें। जब इस समस्या का निवारण पूरी तरह हो जाएगा तो आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

- परोपकार करें और भूल जाएं: हिंदू धर्म ग्रंथों में परोपकार की महिमा के अनेकों उदाहरण उल्लेखित हैं। पेड़ परोपकार के लिए फल देत हैं। नदियां परोपकार के लिए जल। प्रकृति में मौजूद हर जीव यदि परोकार करे तो पूरा माहौल सकात्मक बन सकता है।

लेकिन ऐसा होना पूरी तरह से संभव नहीं। लेकिन कोशिश करें को परोपकार करें। ऐसे लोगों की मदद करें। जिन्हें मदद की आवश्यकता है। ऐसा करने के बाद भूल जाएं। यह सब कुछ आपके पुण्य कर्मों में अंकित कर लिया जाता है, और परोपकार करने के बाद जो आनंद की अनुभूति मिलती है।

उससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमारे शरीर में होता है। जो वाणी के द्वारा लोगों तक पहुंचता है। जिससे हमें यश मिलता है।

 

 

Share This News :