Homeवायरल न्यूज़,
तमिलनाडु के अवनीपुरम में जल्लीकट्टू के दौरान 37 घायल

मदुरै। तमिलनाडु में जलीकट्टू के दौरान 37 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से 9 को तो अस्पताल में भर्ती किया है वहीं बाकियों के फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया है। यह खेल मदुरै के अवनीपुरम में आयोजित किया जा रहा था। घायलों में से एक की हालत नाजुक है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यहां हो रहे इस खेल में 950 सांडों के साथ करीब 1200 लोग शामिल हुए हैं। इतने बड़े इवेंट के चलते प्रशासन ने यहां 15 मेडिकल टीमों के साथ 20 एंबुलेंस तैनात की हैं।

बता दे कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 फरवरी को इस खेल को लेकर सरकार द्वारा जारी कानून पर रोक लगाने से इन्कार के बाद राज्य में फिर से यह खेल शुरू हुआ है। अवनीपुरम के बाद 10 फरवरी को मदुरै के ही अलंगानल्लुर में इस खेल का आयोजन किया जाएगा।

यहां जो भी प्रतिभागी इस खेल को जीतेगा उसे तोहफे में कार मिलेगी। इसके अलावा उसे सोने के सिक्के, स्टील का कपबोर्ड और अन्य चीजें दी जाएंगी। बता दें कि अलंगनल्लुर जल्लीकट्टू के लिए मशहूर है और इसे देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Share This News :