Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राज्यसभा में भी बहुमत जरुरी है : नरोत्तम मिश्रा

चरखारी । यूपी के चरखारी में पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रेदेश के जनसम्पर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि यह चुनाव चरखारी , महोबा और यूपी ही नहीं देश के लिये महत्पूर्ण है । आप सबने मेहनत करके मोदी जी को पीएम बनाया , मगर अब देश की विकाश के छेत्र में आगे ले जाने के लिये जरुरी है कि राज्यसभा में भी बीजेपी का बहुमत हो , इसके लिये यूपी में बीजेपी का जितना भी जरुरी है । डॉक्टर मिश्रा ने गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ एक बर्ग को टिकट देने की सपा ,बसपा और कांग्रेस में होड़ लगी है । इसलिये सपा साफ , बसपा हाफ और कांग्रेस का तो नामो निशान नहीं है ।उन्होंने कहा किएक जाति के बोट के लिये गठबधंन हुआ है । डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते हैं , मन में बदलाव लाना होगा , जैसे चाय में अगर मक्खी गिर जाय तो चाय फेक देते हैं , मगर घी में मक्खी गिर जाय तो मक्खी फेक देते हैं घी नहीं फेकते हैं । अब समय आ गया है कि तीर निशाने पर लगना चाहिये । उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बीजेपी की जीत के लिये पूरी ताकत से जुट जाएं । यहां बतादें की डॉक्टर मिश्रा इन दिनों यूपी में चुनाव प्रचार पर हैं ।

 

Share This News :