Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने संभाला मोर्चा, किया स्थल निरीक्षण, दिये उचित निर्देश

ग्वालियर (विनय शर्मा): केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 20 सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर साडा क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क मरम्मत सहित कार्यक्रम से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मौके पर ही साफ-सफाई की व्यवस्था कराई और उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं। सड़क की मरम्मत और स्थल की समुचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सहायक अनिल मिश्रा ने भी साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। एम.पी.आई.डि.सी के इंजिनियर डी.के जैन व प्रशासनिक अधिकारी उपयंत्री नवल सिंह राजपूत व साडा के अन्य अधिकारी के साथ निरीक्षण स्थल पर क्षेत्रीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रस्तावित कार्यक्रम में सिंधिया नई नई योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे, वहीं संचार एवं उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे व कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों से भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत किया जाएगा।

Share This News :