Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जलाए दीप

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को फूलबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने समाधि स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, युवा भाजपा नेता रामू तोमर सहित भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश नजर आया। सभी ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Share This News :