Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर साडा अध्यक्ष ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित ग्वालियर दौरे और टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से जुड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बुधवार को साडा क्षेत्र एवं आईटी पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम के आयोजन स्थल, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

साडा क्षेत्र में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन को लेकर केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। केंद्र सरकार के अनुसार ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित किया जा रहा है। इसके लिए साडा क्षेत्र में 100 एकड़ भूमी उपलब्ध कराई गई है। परियोजना में दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा इससे जुड़ी गतिविधियों के लिए औद्योगिक अधोसंरचना विकसित किए जाने की योजना है।

निरीक्षण के दौरान साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम किस स्थान पर आयोजित किया जाना है, वहां किस प्रकार की व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी हैं तथा कार्यक्रम के दौरान किन-किन गतिविधियों को शामिल किया जाना है, इस संबंध में संबंधित लोगों के साथ चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम की समुचित योजना तैयार करने और स्थल की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप देने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 63 के पार्षद शिवसिंह यादव, वार्ड क्रमांक 64 के पार्षद मनोज यादव, वार्ड क्रमांक 66 के पार्षद गिर्राज सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य जसवंत सिंह झाला, अनूप कुशवाहा एवं हेमेंद्र सिंह, जिला सह-संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ दिलीप शर्मा तथा साडा के प्रशासनिक अधिकारी एवं उपयंत्री नवल सिंह राजपूत सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

Share This News :