Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
युवा वोटरों को साधने पर फोकस: Gen-Z आउटरीच के लिए खास टीम, भाजपा की नई टीम की पहली बैठक में क्या- क्या हुआ?

भाजपा ने देशभर के युवाओं, खासकर जेन-जी, से जुड़ाव मजबूत करने के लिए विशेष आउटरीच टीम बनाई है। इसमें कई बड़े नेता शामिल हैं। कार्यक्रम के जरिए युवाओं की चिंताओं और अपेक्षाओं को समझने और उनसे सीधा संवाद बढ़ाने की कोशिश होगी। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर के युवाओं के साथ जुड़ाव को मजबूत करने के मकसद से अपने आने वाले 'जेन-जी आउटरीच प्रोग्राम' को आगे बढ़ाने के लिए एक खास टीम बनाई है।

टीम में कौन-कौन शामिल है? 

शनिवार को पार्टी के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, 'इस आउटरीच पहल के लिए बनाई गई टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी और कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।'

 

इस प्रोग्राम का क्या मकसद है?  

उम्मीद है कि भाजपा जल्द ही जेन जी के साथ यह आउटरीच प्रोग्राम शुरू करेगी। यह युवा पीढ़ी के साथ ज्यादा सीधा और लगातार संवाद कायम करने की पार्टी की कोशिशों का हिस्सा है। इस प्रोग्राम का मकसद 'जेन जी' की उम्मीदों, चिंताओं और अपेक्षाओं को समझना है। इसके साथ ही, यह युवाओं को भाजपा नेताओं से सीधे जुड़ने और उनसे जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखने का मंच भी देगा।

पार्टी इस पहल का इस्तेमाल युवा वोटरों के साथ अपना जुड़ाव मजबूत करने और बातचीत, चर्चा व अन्य गतिविधियों के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भी करेगी। टीम में अलग-अलग संगठनात्मक और राजनीतिक बैकग्राउंड वाले नेताओं को शामिल करना यह दिखाता है कि भाजपा नई पीढ़ी तक पहुंचने के साथ-साथ संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व को एक साथ लाने पर ध्यान दे रही है।

 

नई टीम की पहली बैठक हुई

'जेन-जी' आउटरीच प्रोग्राम के शेड्यूल, फॉर्मेट और जगहों के बारे में और जानकारी जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई बनी राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक बीजेपी पदाधिकारियों के तौर पर उनकी नई पारी की औपचारिक शुरुआत होगी। भाजपा की बैठक से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के सभी छह पद गाए गए।

Share This News :