Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की दिखी धाक, अभी भी जलवा बरकरार

दतिया: उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पहली बार पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे। इस दौरान उनका ग्रैंड वेलकम हुआ है। समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि यहां दादा की ही धाक है। उनके स्वागत का वीडियो वायरल है।

घर पर पहुंच गए लोग

दतिया उपचुनाव में हार के बाद नरोत्तम मिश्रा पहली बार अपने घर पहुंचे। दतिया वाले घर पहुंचते ही हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां पहुंचे। घर के बाहर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। साथ ही हॉल भी उनके समर्थकों से पट गया। सब लोग नरोत्तम मिश्रा के करीब जाने के लिए बेताब दिखे।

कार्यकर्ताओं से मिलते दिखे नरोत्तम मिश्रा

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री अपने समर्थकों से मिलते दिखे हैं। वह लोगों से बात कर रहे थे और आगे बढ़ रहे थे लेकिन हॉल की भीड़ कम नहीं हो रही थी। उनके दतिया आने की खबर के बाद समर्थक वहां पहुंचते जा रहे थे। इससे साफ हो रहा था कि दतिया में अभी भी नरोत्तम मिश्रा की धाक की है।

Share This News :