Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया उपचुनाव के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दतिया दौरा

पूर्व गृहमंत्री का दतिया दौरा, चर्चा तेज

दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव के बाद शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे। उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

सूत्रों के अनुसार, नरोत्तम मिश्रा कल दतिया का दौरा करेंगे। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद यह उनका पहला दौरा होने जा रहा है। इससे पहले दतिया उनकी पारंपरिक कर्मस्थली रही है, जहां वे कई बार विधायक रह चुके हैं।

गौरतलब है कि दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा था। टिकट कटने के बाद समर्थकों में नाराजगी भी देखने को मिली थी। नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को करीब छह हजार वोटों से हराया था।

अब उपचुनाव समाप्त होने के बाद नरोत्तम मिश्रा का दतिया आना कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार गए थे। इसके बाद उपचुनाव में भी उन्हें टिकट नहीं मिला। ऐसे में उनका यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यहां बता दें कि इस जानकारी की पूर्ण पुष्टि नहीं है यह दौरा कार्यक्रम नरोत्तम मिश्र के समर्थकों द्वारा बताया गया है।

Share This News :