Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा प्रदेश महामंत्री के लिए यह नाम चर्चा में, जल्द होगा ऐलान

भोपाल । जल्द ही मध्य प्रदेश भाजपा को एक अहम पदाधिकारी मिलने वाला है। ये पोस्ट काफी समय से खाली है और पार्टी अब नियुक्ति करने वाली है। जी हां अब मध्य प्रदेश भाजपा को जल्द ही संगठन महामंत्री मिल सकता है। ये स्थान हितानंद शर्मा के संघ में वापसी होने से कब से खाली पड़ा है। लेकिन करीब  पांच महीने के बाद फिर नियुक्ति को लेकर हलचल तेज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए आधा दर्जन संघ के खाटी प्रचारकों के नाम सामने आ रहे हैं,

करीब 5 महीनों से बिना संगठन महामंत्री के चल रही प्रदेश भाजपा

आपको बता दें कि जनवरी के अंत में संघ ने मध्य प्रदेश भाजपा को लेकर एक बड़ा फैसला किया था। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का दायित्व में बदलाव करते हुए मूल संगठन में वापस बुला लिया था और सह क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख बना दिया था। अब इतने लंबे समय के बाद भी प्रदेश भाजपा बगैर संगठन महामंत्री के चल रही है। हालांकि ये जिम्मेदारी वैसे क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल निभाते आ रहे हैं, लेकिन फिर भी संगठन महामंत्री की जरुरत महसूस की जा रही है।

संगठन महामंत्री के लिए कई नाम चर्चा में

बीजेपी में संगठन महामंत्री के लिए कई नाम चर्चा में हैं, दरअसल राजस्थान में ये नियुक्ति होने के बाद मध्य प्रदेश को भी नया संगठन महामंत्री को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संघ के आधा दर्जन खाटी प्रचारकों के नामों रेस में हैं। इसमें दिनकर राव सबनीस का नाम सबसे आगे हैं।

इसके अलावा दीनदयाल शोध संस्थान के अभय महाजन , विद्या भारती के अखिलेश मिश्रा, मालवा प्रांत प्रचारक राजमोहन, मध्य भारत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता के अलावा निखलेश महेश्वरी का नाम कतार में हैं। लिहाजा आस जताई जा रही है कि  जल्द ही बीजेपी को संगठन महामंत्री मिल जाएगा।

Share This News :