राज्यसभा चुनाव , भाजपा जल्दी करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, कांग्रेस में कशमकश
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर चुनाव का दौर शुरू हो रहा है। इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए घमासान होगा। राज्यसभा चुनाव में तीन सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें से दो सीटें भाजपा के पास है और तीसरी सीट कांग्रेस के कब्जे में है। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन भोपाल से लेकर दिल्ली तक चल रही हलचल को देख इसी सप्ताह भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। इस बार तीसरी सीटों को लेकर भी सभी की धड़कनें तेज हो गई है, क्योंकि ऐसा न हो तीसरी सीट कांग्रेस से खिसककर भाजपा के खेमे में चले जाए।
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज होता दिख रहा है। मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जाने वाले उम्मीदवारों के नामों पर भाजपा में मंथन का दौर चल रहा है। अंतिम मोहर दिल्ली से लग सकती है। इसी सप्ताह उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है। क्योंकि राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए 8 जून अंतिम तारीख है। इस बार विधानसभा के विधायकों का गणित ऐसा है कि भाजपा तीसरा उम्मीदवार भी खड़ा कर सकती है। कांग्रेस को इस बार क्रॉस वोटिंग का भी खतरा है।
बदल सकती है कांग्रेस की रणनीति
कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। भाजपा के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी। ऐसे भी कयास लग रहे हैं कि यदि भाजपा तीसरी सीट पर भी प्रत्याशी उतार देती है तो कांग्रेस पूर्व सीएम कमलनाथ को भी उतार सकती है। यदि भाजपा अपने दो ही उम्मीदवार उतारती है तो कांग्रेस की रणनीति भी सीमित ही रहेगी।
तीन सीटें खाली हो गईं हैं ।
मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या 230 है।