Homeअपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
साडा क्षेत्र में अतिक्रमण हटेगा, अध्यक्ष शर्मा ने आवासीय सेक्टर में निर्माण तेज करने के निर्देश दिए

ग्वालियर। साडा ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में 1 जून को प्राधिकरण कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ श्रीमती अनिशा श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक यंत्री/संपदा अधिकारी हरनाम सिंह, उपयंत्री/प्रशासनिक अधिकारी नबल सिंह राजपूत सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।  

बैठक के बाद अध्यक्ष ने आवासीय सेक्टर-सी, निर्मित डुप्लेक्स भवनों एवं एलआईजी/ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र बसाहट शुरू करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।  

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय: 

- आवासीय सेक्टर ए-1, ए-2 व सी के शेष हितग्राहियों को तत्काल कब्जा दिलाकर निर्माण शुरू कराने के लिए नोटिस जारी किए जाएं। पूर्व में भेजे गए अंतिम सूचना पत्रों के आधार पर भूखंड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।  

- डुप्लेक्स भवनों में कब्जा लेने के इच्छुक हितग्राहियों से बैठक कर सहमति ली जाए और मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाए।  

- सौजना हाउसिंग प्रोजेक्ट में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने हेतु पत्र लिखा जाए।  

- साडा की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रथमतः ग्राम सौजना, जिगसौली, तिघरा एवं घमंडीपुरा से शुरू की जाए।  

- एसएसबी से निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए शीघ्र बैठक बुलाई जाए। संस्थागत/शैक्षणिक भूखंडधारियों को नोटिस भेजकर संयुक्त बैठक आयोजित की जाए।  

- साडा क्षेत्र में औद्योगिक पार्क निर्माण हेतु केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार किया जाए। पानी व बिजली व्यवस्था के लिए जल विकास निगम तथा मप्र विद्युत मंडल से शीघ्र बैठक बुलाई जाए। कार्यालय में सौर ऊर्जा के लिए सोलर पैनल लगवाने के निर्देश भी दिए गए।  

बैठक के अंत में अध्यक्ष ने प्राधिकरण कर्मचारियों की लंबित समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Share This News :