Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एमपी की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी में घमासान, सामने आए 15 दावेदार, सीएम ओर अध्यक्ष को दिल्ली बुलाया

भोपाल (विनय शर्मा) : देशभर में इन दिनों राज्यसभा चुनावों पर नजर है। एमपी में राज्यसभा के लिए चुनावी शंखनाद सोमवार से होने जा रहा है। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुरूप नामांकन दाखिले का सिलसिला 1 जून से शुरु होकर 8 जून तक चलेगा। इधर, राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर खींचतान मची है तो वहीं भाजपा में भी कई दावेदार सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश के ही करीब 15 नेता राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी जता रहे हैं। बीजेपी अन्य प्रदेशों के अपने किसी वरिष्ठ नेता को भी एमपी से राज्यसभा में भेज सकती है।

प्रदेश सत्ता-संगठन के शीर्ष नेता सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दिल्ली बुलाया गया है। 

बताया गया है कि 

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी जून के पहले सप्ताह में प्रत्याशी चयन के प्रमुख चरण को पूरा कर लेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय संगठन ने एक जून को ही प्रदेश सत्ता-संगठन के शीर्ष नेता सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को दिल्ली बुलाया गया है। नामों को लेकर यहां अंतिम चर्चा होगी।

15 नेताओं की प्रोफाइल पर होगा मंथन

भाजपा राष्ट्रीय संगठन ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए प्रदेश नेताओं को दायित्व दिया। उनसे सत्ता-संगठन से आपसी सहमति के आधार पर उपयुक्त दावेदारों की प्रोफाइल मांगी थी। प्रदेश नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इसके बाद 15 नेताओं की प्रोफाइल तैयार की गई है। इन नामों पर ही दिल्ली में वन-टू-वन चर्चा होगी। इसी दौरान राष्ट्रीय संगठन द्वारा कुछ नामों पर सुझाव दिए जाएंगे।

बैठक में चर्चा के बाद राज्यसभा के दावेदारों के नामों पर पार्टी में अंतिम सहमति

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बताया कि बैठक में चर्चा के बाद राज्यसभा के दावेदारों के नामों पर पार्टी में अंतिम सहमति बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्यसभा के लिए तीसरी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा की जाएगी।

Share This News :