रिटायर्ड SDO तो MP का धनकुबेर निकला, EOW टीम भी जायदाद देख हिल गई ,परिवार के नाम 21 बैंक खाते
छिंदवाड़ा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर की टीम ने गुरुवार तड़के आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेतु निर्माण विभाग से रिटायर्ड एसडीओ (SDO) महेन्द्र नागवंशी के छिंदवाड़ा स्थित आवास और आटा मिल पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें अब तक लगभग 5.47 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हुआ है।
तड़के दी दबिश, मचा हड़कंप
ईओडब्ल्यू जबलपुर को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि महेन्द्र नागवंशी ने अपने सेवाकाल के दौरान भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। शिकायत के सत्यापन के बाद, आज सुबह तीन अलग-अलग टीमों ने आरोपी के आदर्श नगर (परासिया रोड) स्थित निवास और ग्राम उसरिया स्थित 'नागदा इंडस्ट्रीज' (आटा मिल) पर एक साथ धावा बोला। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
जायदाद देख फटी रह गईं आंखें
सर्च ऑपरेशन के दौरान जो संपत्ति निकलकर सामने आई है, उसने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया है। अब तक की जांच में जो सामने आया है वो इस तरह से है..
* चल-अचल संपत्ति: छिंदवाड़ा स्थित आलीशान मकान (40 लाख) और एक दुकान (13 लाख)।