इधर, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
Home > अपना शहर,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर में 1400 करोड़ से बन रही एलिवेटेड रोड का एक गर्डर गिरा, मजदूर घायल; सिंधिया ने ली जानकारी
ग्वालियर शहर में गुरुवार को निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजना के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेड़ापति कॉलोनी में मंदिर के पास एलिवेटेड रोड का करीब 35 फीट लंबा सीमेंट का गर्डर अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया ने हादसे की जानकारी ली और जरुरी निर्देश दिए .
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज के साथ गर्डर नाले में गिरा, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री
घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह गंभीर घटना है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
1400 करोड़ की लागत से तैयार हो रही एलिवेटेड रोड
यह एलिवेटेड रोड केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की महत्वाकांक्षी परियोजना मानी जा रही है, जिसे करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जिस मार्ग पर यह हादसा हुआ, उसे निर्माण कार्य के चलते पहले ही बंद कर दिया गया था। यदि रास्ता खुला होता, तो जनहानि की आशंका अधिक हो सकती थी।