Homeअपना शहर,slider news,
बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि, सड़कों पर बिछी सफेद चादर

ग्वालियर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी-तूफान के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने पहले ही तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की थी।शहर में जम्मू-कश्मीर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिख रहा है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादल छाए रहे, जिससे गर्मी से राहत मिली।अधिकतम तापमान गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार का न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

चिंता: गेहूं की बालियां भीगने से दाने काले पड़ने लगे हैं
मौसम विभाग ने 4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।विभाग के अनुसार 7 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, बदला हुआ मौसम किसानों के लिए चिंता बढ़ा रहा है। लगातार नमी और बारिश के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है। खेतों में खड़ी गेहूं की बालियां भीगने से दाने काले पड़ने लगे हैं और उनकी चमक फीकी हो रही है।अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश व आंधी की संभावना
इससे बाजार में कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा, तो फसल को और नुकसान हो सकता है। अगले 24 घंटों में भी तेज बारिश, आंधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

 
 
 
 
 
 

Share This News :