एमपी में प्रशासनिक बदलाव, सिन्हा बने अपर मुख्य सचिव, पुलिस महकमे में भी बदलाव की तैयारी
मध्यप्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव हुए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वे प्रशासन अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी ही संभालेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली हुआ था। वरिष्ठता के आधार पर सचिन सिन्हा इस पद के प्रमुख दावेदार थे, जिसे देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 मार्च को उनके पदोन्नति आदेश जारी किए।साल 2026 में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के रिटायरमेंट भी प्रस्तावित हैं। इनमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव अलका उपाध्याय मई में सेवानिवृत्त होंगी। वहीं, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में पदस्थ आशीष श्रीवास्तव अक्टूबर में रिटायर होंगे। इसी क्रम में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी उमाकांत उमराव 1 अगस्त को सेवा से निवृत्त होंगे। लोकायुक्त संगठन की सचिव अरुणा गुप्ता का रिटायरमेंट अक्टूबर में तय है, जबकि खादी ग्रामोद्योग में महाप्रबंधक माल सिंह भयडिया जून में सेवानिवृत्त होंगे।