Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती पर छत्री में आयोजित भजन संध्या में दी स्वरांजली

ग्वालियर । कैलाशवासी महाराज श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जयंती धूमधाम के साथ छत्री प्रांगण एवं ग्वालियर शहर में मनाई गई। 

प्रातः 9 बजे अम्मा महाराज की छत्री स्थित कै. महाराज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा एवं नदी गेट स्थित कै. महाराज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर शहर वासियों के साथ ग्वालियर ,चंबल संभाग के विभिन्न जिलों से आए भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके अलावा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने श्रद्धाभाव के साथ याद कर पुष्पांजलि अर्पित की । श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग दिनभर प्रतिमा स्थल पहुंचते रहे। 

शाम को छत्री स्थित विष्णु मंदिर में कै. महाराज को पुष्पांजली अर्पित करने के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। भजनसंध्या में सर्वप्रथम भजन गायिका शिन्नी कालविन्ट ने जय राधा माधव जय कृष्ण मुरारी, राम आएंगे, सांचा राम तेरा जैसे मधुर भजन गाकर वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भजन गायिका के भजनों पर लोगों ने ताली बजाकर भजनों का आनंद लिया। भजन गायक राजेन्द्र पारिख द्वारा ऐसे रामदीन हितकारी, अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे तथा हे गोविंद राखो शरण सूरदास द्वारा मुधर भजन प्रस्तुत किए गए। 

इस अवसर पर सर्व धर्माे के धर्मगुरू संत कृपाल सिंह , अब्दुल अजीज कादरी (शहर काजी), ढोली बुआ महाराज, रमेश लाल एवं बलजीत सिंह जी, फादर संजय भोंसले को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया ।

भजन संध्या एवं प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, बालखाण्डे ,जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजोरिया ,नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर,विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता,अभय चौधरी,अशोक शर्मा, सुरेंद्र सिंह परमार, सतेंद्र शर्मा , कमल माखीजानी,वेद प्रकाश शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सरपंच, अभय पापरीकर,पूर्व पार्षद गुड्ड वारसी,राम नारायण मिश्रा,मुक्तेश जैन,रूचिका श्रीवास्तव,प्रियंका गर्ग,कमलेश कौरव,सत्य कुमारमिश्रा,अर्जुन जाटव, नवीन परांडे,प्रमोद पाण्डे ,रमेश चौरसिया,पीताम्बर लोकवानी,अमर कुटे,कैाशलेन्द्र राजपूत,धमेन्द्र शर्मा, रमेश यादव,विनय जैन,आशू श्रीवास,सत्यपाल जादौन,आनंद शर्मा, डॉ. नरेश देव,उमाशंकर सोनी,सत्य कुमार मिश्रा, गिर्राज व्यास, धमेन्द्र कुशवाह, विजय गर्ग, दीपक शर्मा, हर्षजीत शिन्दे, उष चौहान, संजय शर्मा,लवी खण्डेलवाल, सुरेन्द्र परमार,चच्चू, संतोष दास, हरि पाल , पुरुषोत्तम भार्गव, निर्मल दास, मोहन छिरोलिया अतुल कवीश्वर,पार्षद अनिल सांखला,रिंकू राजावत, कल्लू दीक्षित,सवेश मिश्रा सुरेश पहलवान, सुमन शर्मा,सरोज शर्मा,रमापाल,महल से जयंत जपे, विजय फाल्के, मयंक मधुकर, सुरेश पहलवान,अजय पाटिल, गुरूमुख करोसिया, केशव मांझी,यदुवीर सिंह गुर्जर,गौरव भोसले,प्रहलाद भाई,नितिन शिवहरे,शीतल अग्रवाल, विनोद गोयल,संजय आहूजा, पार्षद अर्पणा पाटिल, वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, प्रो. कैशव सिंह गुर्जर, प्रकाश नारायण शर्मा, डॉ. राकेश अंजली राय,दीपक र्श्मा,जादा अशोक प्रेमी, सहित भाजपा के वरिष्ठजन सहित शहर के गणमान्य नागरिक तथा व्यापारीगण एवं महल के सभी प्रमुख सरदार भी उपस्थित रहे। भजन संध्या के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।

*यह कार्यक्रम हुए

 

ग्वालियर शहर में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए । जिसमें पार्षद मोहित जाट द्वारा 11 कन्याओं का निशुल्क विवाह का आयोजन कराया जा रहा है । एमआईटीएस विश्वविद्यालय में क्वालिटी इम्प्रूवमेंट में विक्रम जैन और विश्वविधालय के प्रतिभावान छात्रों को अर्वाड प्रदान किया गया ।सुरेन्द्र परमार (चच्चू) द्वारा दृष्टहीन कन्याओं को भोजन वितरित कराया गया। पूर्व पार्षद पुरूषोत्तम भार्गव द्वारा माधव अंधाश्रम में भोजन वितरण किया गया। पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी,मुक्तेश जैन,रूचिका श्रीवास्तव,प्रियंका गर्ग, द्वारा गायों को हरी घास डाल कर सेवा की गई। पार्षद यामिनी नवीन परांडे द्वारा ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कई लोगों ने रक्त दान किया। दिनेश शर्मा द्वारा डीडी नगर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रसिद्ध कवियों द्वारा कविता पाठ किया गया ।

Share This News :