कै. माधव महाराज की जयंती पर दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं पाठ्य सामग्री वितरित कर किया सम्मान
ग्वालियर। कै. महाराजा माधवराव सिंधिया की 81 वीं जयंती पर सुरेश नगर में आयोजित कार्यक्रम में माधो महाराज स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ के संयोजन में दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं पाठ्य सामग्री, स्टडी चेयर टेबल स्कूल बैग,किताबें, ड्राइंग कॉपी एवं कलर्स वितरित कर सम्मान किया।
यहां सर्वप्रथम कै. माधव महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सामाजिक संगठन एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य उपस्थित थे कार्यक्रम के अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा जी मो सचिन श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
दिव्यांग बच्चों को संबोधित करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु राजकुमार आचार्य ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया अपने जनकल्याणकारी कार्यों और पुनीत विचारों से सदैव हृदय में रहेंगे, यदि हम उनसे आत्मीयता से जुड़ेंगे तो अन्य लोग भी उनकी मदद करने के लिए प्रेरित होंगे।उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांगों की मदद करना संपूर्ण समाज का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं माधो महाराज स्मृति फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि राजनीति में आदर्शों और उच्चतम मूल्यों को स्थापित करने के लिए जनसेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले कैलाशवासी माधवराव सिंधिया हमेशा दिल में बसे रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकायुक्त एसपी श्री निरंजन शर्मा जी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए कैलाश वासी महाराज माधवराव सिंधिया जी सदैव तत्पर रहते थे। सी एच एम ओ डॉ सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि दिव्यांग जनों में क्षमताओं का भंडार है उनकी क्षमताओं को राष्ट्रीय निर्माण में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नम्रता सक्सेना ने किया एवं आभार सोनू अस्थाना ने व्यक्त किया।