Homeराज्यो से ,
GST विभाग का वरिष्ठ अफसर गिरफ्तार

पुलिस ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को पुणे से गिरफ्तार किया है। उन्हें उनके विभाग के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। वरिष्ठ अधिकारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जीएसटी अधिकारी सचिन नारायण जाधव17 जनवरी को धुले-सोलापुर राजमार्ग के कपिलाधरवाड़ी इलाके में एक कार के अंदर मृत पाए गए थे। उस समय पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें काम से जुड़ी परेशानियों का जिक्र था। 

 
वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप फाटे पिछले चालीस दिनों से अधिक समय से फरार थे। उनको पुणे जिले के लोणीकंद इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया, यह मामला 16 जनवरी 2026 का है, जब सचिन जाधवर यह कहकर घर से निकले थे कि वे काम पर जा रहे हैं। लेकिन वापस नहीं लौटे। 17 जनवरी को उनका शव धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी ही कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से जिले और राज्य प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। 
 
  
जांच में तब तेजी आई, जब मृतक की पत्नी मयूरी जाधवर ने कार्यस्थल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार, अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे फाटे ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जाधवर को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 
 

शिकायत में कहा गया है कि फाटे अक्सर सहकर्मियों के सामने जाधवर को अपमानित करते थे और उन्हें गैरकानूनी कामों से जुड़ी फाइलें पास करने या कुछ निजी कंपनियों के विशेष काम करने का दबाव डालते थे। दबाव और अनैतिक काम करने के लिए मजबूरी को सहन न कर पाने के कारण जाधवर ने यह कदम उठाया।  

Share This News :