बजट के दिन सोना-चांदी में भारी गिरावट, निवेशकों के उड़े होश, जानें ताज़ा रेट
भोपाल। बजट वाले दिन सोना-चांदी की कीमतों में ऐसा भूचाल आया कि निवेशकों के होश उड़ गए। बीते सप्ताह की भारी गिरावट के बाद रविवार को भी Gold-Silver Price Crash जारी रहा। एमसीएक्स (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना और चांदी दोनों भर-भराकर टूट गए।
ओपनिंग में ही धड़ाम हुई चांदी
एक्सपायरी शुरू होते ही 1 किलो चांदी की कीमत में करीब ₹27,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को चांदी करीब 9% टूटकर ₹2,65,652 प्रति किलो के स्तर पर आ गई।गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले ही चांदी ने इतिहास रचते हुए ₹4 लाख का आंकड़ा पार किया था और एक्सपायरी में ₹4,20,048 प्रति किलो के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी, लेकिन अगले ही दिन इसमें ₹1.28 लाख की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
सोना भी नहीं बच पाया, ₹13,500 तक फिसला
चांदी के साथ-साथ सोने में भी भारी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना कारोबार खुलते ही 8.80% से ज्यादा टूट गया। गुरुवार को सोना ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था,शुक्रवार को इसमें ₹42,000 से ज्यादा की गिरावट आई रविवार को फिर ₹13,500 टूटकर ₹1,38,634 प्रति 10 ग्राम पर आ गया..
क्यों आया इतना बड़ा क्रैश?
विशेषज्ञों के मुताबिक: बीते सप्ताह की भारी गिरावट से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ, बजट से पहले मुनाफावसूली का दबाव बना ,खराब सेंटिमेंट के चलते बजट डे पर जोरदार बिकवाली देखने को मिली छुट्टी के दिन बजट पेश होने की वजह से कमोडिटी मार्केट खुला रहा और वायदा कारोबार शुरू होते ही गिरावट का डर सच साबित हुआ।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
सोना-चांदी में आई यह तेज गिरावट साफ संकेत देती है कि बाजार में अस्थिरता अभी बनी रह सकती है जल्दबाजी में निवेश करने से पहले सावधानी जरूरी है..