Homeदेश विदेश,
बजट 2026-27 को कैबिनेट की मिली मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 को मंजूरी मिल गई है। अब से कुछ देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब से कुछ देर में लगातार अपना नौवां बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट को मंजूरी दे दी हैं। बजट भाषण थोड़ी देर में 11 बजे से शुरू होने की उम्मीद है। इस मौके पर आज रविवार को भी शेयर बाजार खुले हुए हैं। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में आयात से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के दम पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। कुल ‘रिफंड’ में 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 22,665 करोड़ रुपये रहा। जनवरी में शुद्ध माल एवं सेवा कर राजस्व में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह करीब 1.71 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तंबाकू उत्पादों से उपकर संग्रह जनवरी में 5,768 करोड़ रुपये रहा। जनवरी, 2025 में यह 13,009 करोड़ रुपये रहा था, जब कार तथा तंबाकू उत्पादों जैसे विलासिता, हानिकारक एवं अहितकर वस्तुओं पर उपकर लगाया जाता था।


 

Share This News :