Homeराज्यो से ,
आज से इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, जानें क्या हुआ महंगा

 महीने की शुरुआत के साथ कुछ नियमों और कीमतों में बदलाव होते हैं, जो सीधे आम लोगों के खर्च को प्रभावित करते हैं। इस बार 1 फरवरी और भी खास है, क्योंकि इसी दिन केंद्रीय बजट पेश किया जा रहा है। साथ ही महीने के पहले दिन कई ऐसे फैसले लागू हो गए हैं, जिनका असर जेब पर पड़ने वाला है।आज से कुछ जरूरी चीजें महंगी हुई हैं, जबकि कुछ नियमों में राहत भी दी गई है। आइए जानते हैं 1 फरवरी से लागू हुए बड़े बदलाव।बजट से पहले ही एलपीजी के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। इंडियन ऑयल के अनुसार, एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार भी बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर तक सीमित है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 फरवरी 2026 से सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला जैसे उत्पादों की कीमतों में इजाफा हो गया है। सरकार ने इन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क और उपकर बढ़ाने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी सामान्य जीएसटी के अलावा है, जिसके चलते इन चीजों की खुदरा कीमत बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार भारतीय रिज़र्व बैंक रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। हालांकि कुछ अनुमानों में 0.25 फीसदी कटौती की भी संभावना जताई जा रही है। इसका अंतिम फैसला आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिया जाएगा, जो आने वाले दिनों में होने वाली है।

आज से FASTag से संबंधित एक अहम नियम में राहत दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, अब FASTag एक्टिवेट कराने के लिए ई-केवाईसी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। यानी अब यूजर्स बिना ई-केवाईसी के भी FASTag का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

Share This News :