घने कोहरे का रेड अलर्ट, सर्दी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
वेस्ट यूपी को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। कोहरा और स्मॉग का असर ने जन जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। सीजन में बृहस्पतिवार का दिन सबसे सर्द रहा है। 14 साल का रिकार्ड टूट गया।मध्यप्रदेश में कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है.ठंडी हबाओं से शीत लहर बढ़ गई है .
वेस्ट यूपी को घने कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। कोहरा और स्मॉग का असर ने जन जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। सीजन में बृहस्पतिवार का दिन सबसे सर्द रहा है। 14 साल का रिकार्ड टूट गया।पिछले 14 साल में बृहस्पतिवार का दिन सबसे सर्द रहा है। चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहेगा। आगामी दिनों में सर्दी और कोहरा और बढ़ेगा।