Homeराज्यो से ,slider news,
चक्रवात दित्वाह से तबाही: दक्षिण भारत में बारिश और तूफान का कहर, उड़ानें रद्द; श्रीलंका में आपातकाल, 123 की मौतचक्रवात दित्वाह श्रीलंका में भयानक तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आपातकाल लागू किया। अस्पताल, सेना और राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 123 लोगों की मौत, 130 लापता हैं। वहीं भारत ने 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है।

चक्रवात दित्वाह तेजी से दक्षिणी भारत के तट की ओर बढ़ रहा है। श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भारत में इसे लेकर अलर्ट है। पड़ोसी देश श्रीलंका में इस तूफान से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और इतने ही लापता हैं। ऐसे में श्रीलंका से अब यह चक्रवात दित्वाह भारत के दक्षिणी तट की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों पर इसके पहुंचने की संभावना है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी सर्वाधिक प्रभावित होने वाले राज्य हो सकते हैं।साइक्लोन दित्वाह के चलते चेन्नई एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 35 से अधिक उड़ान रद्द हो चुकी है।पुड्डुचेरी में प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। जबकि स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश दिया गया है। चक्रवात के चलते 60 सदस्यीय बचाव दल मौके पर तैनात किया गया है। राज्य में सुबह से ही आसमान बादलों से ढका है और पिछले एक घंटे से लगातार तेज बारिश हो रही है।इधर, तमिलनाडु के रमनाथपुरम और नागपट्टिनम में बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया। इस वजह से चेन्नई एयरपोर्ट पर 54 उड़ानें रद्द की गई है। वहीं रेलवे ने भी कई ट्रेनों का रूट और समय बदला है। किसानों ने बताया कि एक लाख एकड़ फसल पानी में डूबी है। वहीं सरकार ने 6000 राहत शिविर तैयार किए गए हैं और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।आंध्र प्रदेश में 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की तक की हवाओं का अलर्ट जारी है। मछुआरों को समुद्र में जाने की सख्त मनाही है।चक्रवात दित्वाह श्रीलंका में भयानक तबाही के बाद भारत की ओर बढ़ा है। राष्ट्रपति दिसानायके ने आपातकाल लागू किया। अस्पताल, सेना और राहत एजेंसियों को तेजी से काम करने का आदेश। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 123 लोगों की मौत, 130 लापता हैं। वहीं भारत ने 27 टन राहत सामग्री और बचाव दल भेजे हैं। कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू की गई है।




Share This News :