करवा चौथ पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद

देशभर में आज 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है।
इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को चंद्र दर्शन कर पूजा-अर्चना के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। पूरे दिन की तपस्या और आस्था के बाद चांद आसमान में झलकता है, तो हर सुहागन का चेहरा श्रद्धा और प्रेम से दमक उठता है।
करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ का व्रत आज यानी 10 अक्टूबर शुक्रवार को ही रखा जाएगा।
कब निकलेगा चांद?
द्रिक पंचांग के मुताबिक इस साल करवा चौथ 2025 पर चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 14 मिनट रहेगा। हालांकि, भारत के अलग-अलग शहरों में यह समय कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है। जैसे दिल्ली, लखनऊ और भोपाल में चांद लगभग 8:10 से 8:20 के बीच दिखाई देगा, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में यह समय थोड़ा भिन्न रहेगा।
आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद? (Karwa Chauth 2025 Moonrise Time City Wise)
शहर चंद्रोदय का समय
दिल्ली रात 8 बजकर 13 मिनट
गुरुग्राम रात 8 बजकर 13 मिनट
गाजियाबाद रात 8 बजकर 13 मिनट
नोएडा रात 8 बजकर 13 मिनट
मुंबई रात 8 बजकर 55 मिनट
कोलकाता शाम 7 बजकर 45 मिनट
चेन्नई शाम 7 बजकर 30 मिनट
चंडीगढ़ रात 8 बजकर 8 मिनट
लुधियाना रात 8 बजकर 11 मिनट
देहरादून रात 8 बजकर 4 मिनट
शिमला शाम 7 बजकर 48 मिनट
पटना शाम 7 बजकर 48 मिनट
लखनऊ रात 8 बजकर 42 मिनट
इंदौर रात 8 बजकर 33 मिनट
भोपाल रात 8 बजकर 26 मिनट
अहमदाबाद रात 8 बजकर 47 मिनट
जयपुर रात 8 बजकर 22 मिनट
रायपुर शाम 7 बजकर 43 मिनट