MP में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव, दुकानों में तोड़फोड़
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के साथ हुई मारपीट के बाद शहर में तनाव फैल गया है। मारपीट की यह वारदात धर्म विशेष के कुछ युवकों ने की, जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिम मोहल्ले में घुसकर दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी, जिससे हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। जिससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत संघ प्रचारक को बाइक से कट मारने के बाद हुई थी, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी युवकों ने मारपीट कर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों ओर से भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात कर दिया गया। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया और बताया जाता है कि थाना प्रभारी के साथ भी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने झूमा झटकी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, हालांकि पुलिस ने कुछ लोग राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।