Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
स्टेशन पर महंगी बिक रही पानी की बोतलें, तय रेट को नजरअंदाज कर रहे स्टॉल संचालक

भोपाल। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पानी की बोतलों के दाम कम किए जाने के बावजूद भोपाल रेलवे स्टेशन पर स्टाल संचालक मनमानी करते हुए महंगे दामों पर पानी बेच रहे हैं। स्टेशन परिसर में कई जगहों पर यात्रियों से 15 से 20 रुपये तक में एक लीटर की पानी की बोतलें बेची जा रही हैं, जबकि रेलवे ने इनकी कीमत 14 रुपये निर्धारित की है।

शिकायतों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सभी स्टाल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल निर्धारित दरों पर ही पानी और अन्य वस्तुएं बेचें, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यात्रियों की शिकायतों के बाद भी स्थिति में खास सुधार नहीं दिख रहा है।

 

Share This News :