Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
धार्मिक नारे पर विवाद, आपस में भिड़ गए दो गुट, उज्जैन में कहां आधी रात हो गया बवाल?

मध्यप्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार देर रात धार्मिक नारों को लेकर जमकर बवाल हो गया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। घायल की मदद के दौरान पथराव से स्थिति और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी नितेश भार्गव के साथ सीएसपी पुष्पा प्रजापति ओर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सुरक्षा को मद्देनजर रख पुलिस बल के साथ आरएएफ की टुकड़ी को भी क्षेत्र में लगाया गया है। ओर घायल पक्ष की रिपोर्ट ओर पुलिस ने 8 लोगो को हिरासत में लिया है।

यह सारा विवाद एक धार्मिक नारे को लेकर हुआ। उज्जैन में देर रात मक्सी रोड स्थित पांड्या खेड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात को इसे लेकर ही पूरा विवाद हुआ। घटना में 4 लोग घायल हैं तो वहीं 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। विवाद धार्मिक नारे के बाद शुरू हुआ था जिसके बाद तनाव फैल गया। दोनों पक्षों की ओर से लोग आमने-सामने हो गए ओर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई, और दोनो ओर से पत्थर चलने लग गए ओर घटना मारपीट में तब्दील हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक पर जिसका नाम नारायण बताया जा रहा है उस पर धारदार हथियार तलवार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि विवाद के बाद सुचना पर पुलिस ने तुरंत स्थिति पर काबू पाया और अब फरियादी पक्ष एफआईआर करवा रहा है, फिलहाल क्षेत्र में शांति है। 2 थानों की पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।

Share This News :