Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले, हमें मिली कटी-फटी आजादी, एक दिन इस्‍लामाबाद पर तिरंगा फहराएंगे

मप्र के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के स्वतंत्रता को लेकर दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। विजयवर्गीय ने कहा कि जिस आजादी के लिए भगतसिंह ने फांसी का फंदा पहना था वह आजादी हमें नहीं मिली। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि हमें कटी-फटी आजादी मिली है। विजयवर्गीय ने विभाजन का हवाला देते हुए कहा कि भारत माता के दो टुकड़े हुए हैं।

मंत्री विजयवर्गीय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इंदौर में आयोजित एक सांस्कृतिक आयोजन में बोलते हुए यह बात कही।

माइक थामने के बाद विजयवर्गीय यही नहीं रुके। उन्होंने विभाजन का उल्लेख किया साथ ही यह भी कहा कि हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं।

एक दिन ऐसा आएगा कि हम इस्लामाबाद पर तिरंगा झंडा फहराएंगे। विजयवर्गीय के इस बयान के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने विजयवर्गीय के बयान पर सवाल खड़ा किया है।

कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नेता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। ये बलिदान देने वालों का अपमान तो है ही देश की आजादी को भी कटा-फटा कहकर उसका अपमान कर रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा भाजपा को जवाब देना चाहिए कि क्या यही उनका राष्ट्रवाद है।

वैसे भी भाजपा और उससे जुड़े संगठनों ने पहले अंग्रेजों की मुखबिरी की और अब वे आजादी का अपमान कर रहे हैं।

Share This News :