Homeअपना शहर,
कृष्णराव दीक्षित की भाजपा में एंट्री को लेकर ....

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता कृष्णराव दीक्षित को पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिबिधियों में संलिप्त होने के कारण कांग्रेस पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कांग्रेस  जिला अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है .कांग्रेस में रहते श्री दीक्षित पूर्व सीएम दिग्विजय गुट को विलोम करते थे और महल  से दूरियां रखते थे  ,लेकिन अब बदली हुई पारिस्तिथयों में वह महाराज के दरबार से भाजपा में एंट्री चाहते हैं .लेकिन  यह संभव नजर नहीं आ रहा है ,क्योंकि सूत्र बताते हैं कि क्षेत्र के मंत्री से इनका हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा है .हांलाकि आजकल श्री दीक्षित मंत्री के आगे -पीछे चल रहे हैं .मंत्री के ब्यबहार से लगता है कि वह कोई खास तबज्जो नहीं दे रहे हैं .जानकार बताते हैं कि पूर्व मंत्री रामनिवास रावत से नजदीकियां भी दिक्कत दे रही हैं .चर्चा है कि इन सब के बाबजूद श्री दीक्षित कि भाजपा में एंट्री तो होगी ,मगर किस दरवार से होगी यह अब तक खुलासा नहीं हो पाया है .

Share This News :