Homeअपना शहर,slider news,
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह तोमर रामू ने वितरित किए बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरस्कार

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में स्व विष्णु मंगल स्मृति में खेले गए बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ ओर भाजपा के युवा नेता एवं हॉकी इंडिया के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता ओर उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किए । आज के मैच में मेन्स डबल्स के मुकाबलों में 15 वर्ष आयु वर्ग में विजेता का खिताब प्रखर और श्रेयांश ने जीता वहीं अनिरुद्ध ओर लक्ष्य की जोड़ी उप विजेता रही। 

19 वर्ष आयु वर्ग में देव कुमावत और अभिनव शर्मा की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता तो उप विजेता अभिजीत ओर प्रखर की जोड़ी रही दोनों खिलाड़ी झांसी से है ।

40 प्लस पुरुष वर्ग मे झांसी के मोहम्मद रिजवान और तेजवीर की जोड़ी विजेता रही, वहीं उपविजेता जीवाजी क्लब के पवन मित्तल पर आजाद की जोड़ी रही ।

वूमेंस डबल्स मुकाबलों में विजेता श्रेया त्रिपाठी और अदिति वर्मा की जोड़ी रही। वहीं उपविजेता का खिताब संस्कृति अग्रवाल और शिवानी चौधरी ने जीता। श्री तोमर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share This News :