Homeअपना शहर,slider news,
ग्वालियर में मां की आखों में मिर्ची डालकर बच्चे को किया किडनैप -महापौर ने डीआईजी से बात की

ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।इसके बाद बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठ भाग निकले। कारोबारी की पत्नी उनके पीछे दौंड़ी लेकिन तब तक वो दूर निकल गए थे।महापौर श्रीमती डॉ.शोभा सतीश सिकरवार को  जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह तत्काल पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंची और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं घटना की पूरी जानकारी ली .साथ ही बदमाशों को पकड़ने और बच्चे की शकुशल वापसी के लिए डीआईजी अमित सांघी समेत अन्य अधिकारियों से चर्चा की .महापौर ने बिगड़ती कानून व्यबस्था पर गहरी चिंता जाहिर की है. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए तीस हजार का इनाम घोसित किया है.Gwalior Kidnapping Case: ग्वालियर में मां की आखों में मिर्ची डालकर बच्चे को किया किडनैप

Share This News :