Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र आज कार्यक्रमों में भाग लेंगे

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र आज 14 जनवरी 2017 को जिले के प्रवास रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों सम्मिलित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 14 जनवरी 2017 को प्रात 9 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर प्रात 9.30 बजे दतिया आगमन एवं मां पीताम्बरा माता के दर्शन करेंगे। प्रात 9.45 बजे दतिया निवास आगमन एवं आमजन से भेंट करेंगे। प्रात 10 बजे आनंद महोत्सव के कार्यक्रम सिविल लाईन हाईस्कूल प्रांगण दतिया में भाग लेंगे। प्रात 10.30 बजे बिलोनी-नौनेर बायपास सड़क का लागत राशि 1 करोड़ 17 लाख का भूमिपूजन करेंगे। प्रात 11.30 बजे बडौनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक/भोजन मुख्य बाजार में भाग लेगे। दोपहर 12.30 बजे दतिया निवास आगमन एवं आपका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 4 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर सायं 5 बजे डबरा आगमन एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सायं 7 बजे डबरा से दतिया के लिए प्रस्थान कर सायं 7.30 बजे दतिया आगमन एवं अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भोजन करेंगे सददन की फैक्ट्री निचरोली रोड। रात्रि 8 बजे दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे डबरा निवास आगमन एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

Share This News :