Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचे नागर सिंह चौहान इस वजह से दी थी यह धमकी
मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अनुसूचित जाति मंत्री नागर सिंह चौहान शामिल नहीं हुए। चौहान वन एवं पर्यावरण विभाग छीने जाने से नाराज हैं। सोमवार को उन्होंने त्यागपत्र देने की धमकी भी दी थी। इसके बाद संगठन के केंद्रीय नेताओं ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। इधर, नवनियुक्त वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत कैबिनेट में शामिल हुए।